Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » पत्नी से मजाक पड़ा भारी: पड़ोसी ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, डॉग ‘बाघा’ ने 200 मीटर दौड़कर पकड़ा कातिल

पत्नी से मजाक पड़ा भारी: पड़ोसी ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, डॉग ‘बाघा’ ने 200 मीटर दौड़कर पकड़ा कातिल

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 5 जनवरी 2026: जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में रविवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ चरित्र शंका और आपसी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज कुछ घंटों में सुलझाते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले को सुलझाने में पुलिस के खोजी कुत्ते ‘बाघा’ ने नायक की भूमिका निभाई।

रक्तरंजित शव देख दहल उठा गांव

सोमवार की सुबह ग्राम गनियारी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव जयशंकर के घर की बाड़ी के पास पड़ा देखा। मृतक के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जो इस बात का गवाह थे कि उस पर किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही करतला पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची।

खोजी कुत्ते ‘बाघा’ का कमाल

जांच के दौरान डॉग स्क्वाड के सदस्य ‘बाघा’ को मौका-ए-वारदात पर लाया गया। बाघा ने घटनास्थल पर पड़े मृतक के जूते को सूंघा और उसे मुंह में दबाकर करीब 200 मीटर तक दौड़ लगा दी। बाघा सीधे संदिग्ध जयशंकर के घर जा घुसा। पुलिस ने जब बाघा के बताए रास्ते और संदेह के आधार पर जयशंकर को हिरासत में लेकर उसके सामने खड़ा किया, तो बाघा जूता दबाए सीधे उसके पास पहुंच गया। इस सटीक सुराग ने पुलिस की जांच की दिशा तय कर दी।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

विवाद की वजह: पत्नी से हंसी-मजाक

पुलिस पूछताछ में आरोपी जयशंकर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक नंदकुमार आरोपी का पड़ोसी था और अक्सर उसके घर आता-जाता था। रविवार रात जब नंदकुमार वहां पहुंचा, तो वह जयशंकर की पत्नी के साथ हंसी-मजाक कर रहा था। यह देखकर जयशंकर आगबबूला हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर जयशंकर ने बाड़ी में रखे डंडे से नंदकुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

दो परिवार तबाह

इस घटना ने दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है। मृतक नंदकुमार शादीशुदा था और उसके बच्चे हैं। वहीं, हत्या के आरोप में जयशंकर अब जेल की सलाखों के पीछे है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

latest news