Latest News
छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू
Home » कोरबा » कोरबा : दीपका विस्तार परियोजना के लिए 607 हेक्टेयर ज़मीन पर तत्काल प्रभाव से रोक

कोरबा : दीपका विस्तार परियोजना के लिए 607 हेक्टेयर ज़मीन पर तत्काल प्रभाव से रोक 

Share:

कोरबा, 09 दिसम्बर। कलेक्टर अजीत वसंत ने दीपका विस्तार परियोजना (Dipka Extension Project) के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम, 1957 के तहत स्वीकृत 40 मिलियन टन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में भूमि की खरीदी-बिक्री, रजिस्ट्री और नामांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है।

 इन ग्रामों की भूमि होगी अधिग्रहित:

यह रोक कुल 607.118 हेक्टेयर भूमि पर लागू की गई है, जिसे अर्जन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। प्रभावित होने वाले ग्राम (आंशिक भाग) निम्नलिखित हैं:

  • हरदीबाजार (भाग)

  • सरइसिंगार (भाग)

  • रेंकी (भाग)

  • कटकीडबरी (भाग)

  • नवापारा (भाग)

 अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

इस भूमि अर्जन के लिए, अधिनियम के सेक्शन 9 (प) के तहत एस.ओ. क्र. 5445 (अ) का प्रकाशन 26 नवंबर 2025 को किया जा चुका है।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा एवं पाली, जिला पंजीयक कोरबा, तथा तहसीलदार दीपका एवं हरदीबाजार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अर्जित भूमि पर किसी भी प्रकार की खरीदी-बिक्री या नामांतरण की कार्यवाही तुरंत रोक दी जाए। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।

Leave a Comment

latest news