रायपुर, छत्तीसगढ़, 3 दिसंबर: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने बल्ले से ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत की इस विशाल स्कोर तक पहुँचने में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।
किंग कोहली का 76वां अर्धशतक: टूटा दिग्गजों का रिकॉर्ड
‘किंग कोहली’ विराट कोहली ने आज अपने करियर का 76वां अर्धशतक जड़कर एक और इतिहास रच दिया। रायपुर के मैदान पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेली और इस प्रक्रिया में एमएस धोनी, सौरव गांगुली, सनथ जयसूर्या और ब्रायन लारा जैसे कई महान खिलाड़ियों के अर्धशतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 96 अर्धशतकों का रिकॉर्ड अभी भी उनसे आगे है। अपनी पारी में कोहली ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया।
गायकवाड़ ने भी जमाई धाक, जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और मैदान पर आतिशबाजी कर दी। ऋतुराज ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
भारत 385 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया
जब यह खबर लिखी जा रही थी, तब तक दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 150 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी थी और भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था। उस समय, 30.3 ओवर में भारत का स्कोर 211 था, जिसमें विराट 68 और ऋतुराज गायकवाड़ 87 रन पर खेल रहे थे। दोनों की मेहनत की बदौलत भारत ने अंततः 385 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है।








