Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » मनोरंजन » छत्तीसगढ़ का मान: बालोद की खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू KBC में, आज रात 9 बजे दिखेंगी हॉटसीट पर!

छत्तीसगढ़ का मान: बालोद की खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू KBC में, आज रात 9 बजे दिखेंगी हॉटसीट पर!

Share:

बालोद, छत्तीसगढ़ 3 दिसंबर: आज का दिन बालोद जिले के लिए बेहद खास है। जिले के खनिज विभाग में पदस्थ मीनाक्षी साहू बुधवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आएंगी। वह शो के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगी।

 जिले की पहली महिला अधिकारी, बनीं प्रेरणा

यह उपलब्धि सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का क्षण है। जिले से पहली बार कोई महिला अधिकारी प्रतिष्ठित KBC के मंच तक पहुंची है। उनकी यह सफलता जिले की प्रतिभा और मेहनत की मिसाल बन गई है।

मीनाक्षी साहू ने बताया कि KBC तक पहुंचना उनके लिए सपनों को सच करने जैसा अनुभव है। देशभर के लाखों प्रतिभागियों में चयनित होकर शो तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।

 जिलेवासियों में भारी उत्साह

मीनाक्षी की उपलब्धि ने उन्हें जिले की प्रेरणा बना दिया है। बुधवार को रात 9 बजे जब यह खास शो प्रसारित होगा, तो बालोद जिले के लोग टीवी के सामने बैठकर इस गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे।

Leave a Comment

latest news