Latest News
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें
Home » रायपुर » बिलासपुर » भड़काऊ भाषण के मामले में अमित बघेल को हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत

भड़काऊ भाषण के मामले में अमित बघेल को हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत

Share:

 

बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कथित हेट स्पीच के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि चल रही आपराधिक जांच में न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकता और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया जा सकता है.

याचिका में बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि किसी जांच की निगरानी, तरीका तय करना या वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख के आदेश देना न्यायालय द्वारा “क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन का माइक्रो मैनेजमेंट” होगा, जो अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

रायपुर के अवंती विहार निवासी अमित अग्रवाल ने यह याचिका दायर की थी. उन्होंने अदालत में स्वयं पैरवी करते हुए आरोप लगाया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं और सिंधी, जैन तथा अग्रवाल समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं.याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बघेल के खिलाफ जगदलपुर सहित कई जगहों पर एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रही है. उन्होंने इसे “राजनीतिक संरक्षण” बताते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की थी.

Leave a Comment

latest news