Latest News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती; CM विष्णु देव साय ने जाना हालचाल, दिए विशेष निर्देश मंगेतर की हत्या कर ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने वाली सिया पर भड़के सुपरकॉप अरुण बोथरा, बोले– “ऐसा बेखौफ और बिना पछतावे वाला रवैया हैरान करने वाला” समाचार: मॉनसून ने दी दस्तक, अपनी कार को रखें ‘रेन-रेडी’; इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल
Home » देश » दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट का हादसा: विंग कमांडर नमन स्याल शहीद

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट का हादसा: विंग कमांडर नमन स्याल शहीद

Share:

नई दिल्ली: दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट का हादसा हो गया, जिसमें विंग कमांडर नमन स्याल शहीद हो गए। नमन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखते थे और उनकी पत्नी अफशां भी भारतीय वायुसेना में पायलट हैं।

*शहीद पायलट का परिवार*

नमन के पिता जगन्नाथ स्याल सेना में अधिकारी रह चुके थे दंपती की 7 साल की बेटी है।

वीरता हमेशा याद रखी जाएगी 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नमन स्याल की वीरता हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी और कहा—देश ने अपना साहसी योद्धा खो दिया है। कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन हर औपचारिकता में परिवार की मदद कर रहा है।

*हादसे की जांच शुरू*

भारतीय वायुसेना ने इस हादसे की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। यह तेजस कार्यक्रम से जुड़ी दो साल में दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले 2024 में पोकरण में अभ्यास के दौरान इंजन फेल होने पर विमान धराशायी हुआ था।

Leave a Comment