Home » छत्तीसगढ़ » बांग्लादेशी नागरिक दुर्ग में गिरफ्तार – शालीमार‑कुर्ला एक्सप्रेस से पकड़ा गया

बांग्लादेशी नागरिक दुर्ग में गिरफ्तार – शालीमार‑कुर्ला एक्सप्रेस से पकड़ा गया

Share:

 

दुर्ग छत्तीसगढ़ 8 नवंबर 2025:दुर्ग जिले के शालीमार‑कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को जीआरपी पुलिस ने 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीज़ा या भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। 5ह जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहा था, लेकिन टीटी टीसे बात कर स्लीपर कोच (एस‑1) में सीट बनवा ली थी।

मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दुर्ग जीआरपी ने ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुँचते ही प्लेटफ़ॉर्म पर टीम तैनात की और एस‑1 कोच में दबिश देकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख (बांग्लादेश निवासी) के रूप में हुई। शेख के खिलाफ मुंबई में पहले से एफ़आईआर दर्ज है और वह कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भागने की फिराक में था।

दुर्ग जीआरपी ने बताया कि शेख के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस की टीम फ्लाइट से रायपुर पहुँची और सड़क मार्ग से दुर्ग आ रही है, जहाँ औपचारिक पूछताछ के बाद शेख को मुंबई ले जाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि उसके अन्य साथियों का नेटवर्क भी भारत में सक्रिय हो सकता है, इसलिए आगे की जांच जारी है  ।

 

Leave a Comment