Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » बालको थाना क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर बवाल: हिंदू संगठनों और ईसाई कमेटी के बीच झड़प

बालको थाना क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर बवाल: हिंदू संगठनों और ईसाई कमेटी के बीच झड़प

Share:

 

कोरबा 8 नवंबर 2025: बालको थाना के वार्ड क्रमांक 47, रूमगड़ा न्यू शांति नगर बस्ती में शनिवार को एक निजी मकान में चल रही क्रिश्चियन कमेटी की कथित धर्मांतरण प्रक्रिया को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सनातन धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और आर्थिक प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

विरोध के दौरान तनाव बढ़ गया और एक व्यक्ति को हिंदू संगठन के युवाओं ने थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच लात‑घूँसे की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और सभी ईसाई समुदाय के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा।

पार्षद लक्ष्मण महंत ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप कर धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू कार्यकर्ता नारे लगाते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

latest news