Latest News
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र
Home » कोरबा » अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम:RSS के पथ संचलन ने किया कोरबा को गौरवान्वित

अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम:RSS के पथ संचलन ने किया कोरबा को गौरवान्वित

Share:

 

कोरबा छत्तीसगढ़: शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम मंगलवार को कोरबा की सडकों पर देखने को मिला, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ-संचलन पूरे जोश और गर्व के साथ निकला, सफेद शर्ट और खाकी पैंट में सजे अनुशासित स्वयंसेवकों के कदमताल से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजते वातावरण में राष्ट्रप्रेम की अनूठी झलक देखने को मिली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर चित्रा टाकीज से होते हुए रानी रोड, अग्रसेन भवन, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड होते हुए गायत्री स्कूल पुरानी बस्ती तक पथ संचलन हुआ। जगह-जगह स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा व ढोल-नगाड़ा से भव्य स्वागत हुआ। स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन जब शहर की सडकों से गुजरा, तो मानो पूरा नगर राष्ट्रभावना से सराबोर हो उठा. चारों ओर देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे।

संघ की स्थापना हिन्दू समाज को संगठित करने, जाति, प्रांत, भाषा और पंथ से ऊपर उठकर समरसता का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य की गयी। संघ ने दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को जागृत करता है।

Leave a Comment

latest news