Latest News
स्वामी इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर का पद; साध्वी हर्षानंद गिरी ने की सभी अखाड़ों में सख्ती की मांग CG Vyapam Exam Calendar 2027: व्यापम ने बदला परीक्षा शेड्यूल, आरक्षक भर्ती परीक्षा अब मार्च-अप्रैल में होगी छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 34 और निलंबित, कुल संख्या 141 पहुंची विश्व डायबिटीज दिवस स्पेशल: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल – मात्र ₹2000 में कराएं 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच, कोरबा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश UP Election 2027: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने बॉम्बे हाउस में फिर सुलगी तकरार: बैठक की रिकॉर्डिंग पर आमने-सामने आए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ आयेंगे प्रधानमंत्री:यह दौरा राज्य के विकास और राजनैतिक महत्व के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा हैं…

छत्तीसगढ़ आयेंगे प्रधानमंत्री:यह दौरा राज्य के विकास और राजनैतिक महत्व के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा हैं…

Share:

Prime Minister will visit Chhattisgarh: This visit is considered very important in terms of the development and political importance of the state…

छत्तीसगढ़

रायपुर छत्तीसगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। अब तक मोटे तौर पर तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की शाम को रायपुर पहुंचेंगे और 1 नवंबर की देर शाम दिल्ली या पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण, उनके कार्यक्रम में कुछ बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। हो सकता है कि वे दिल्ली के बजाय यहां से सीधे बिहार के लिए रवाना हों।

31 अक्टूबर: रायपुर पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल का दौरा करेंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए राजभवन जाएंगे।

जाने क्या है कार्यक्रम

>1 नवंबर (राज्योत्सव): प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन, ट्राइबल म्यूजियम, और ब्रह्मकुमारी आश्रम का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम को वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के मुख्य अतिथि होंगे।

> राज्योत्सव समारोह में: प्रधानमंत्री करीब 90 मिनट तक राज्योत्सव के कार्यक्रम में रहेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

;> वापसी: संबोधन के बाद, वे उसी रात लगभग 8 बजे नई दिल्ली या बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और राजनैतिक महत्व के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है।