Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » देश » कानपुर में मस्जिद के पास दो स्कूटी में भीषण विस्फोट, घमाके में आठ लोग घायल

कानपुर में मस्जिद के पास दो स्कूटी में भीषण विस्फोट, घमाके में आठ लोग घायल 

Share:

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में बुधवार शाम एक भीषण विस्फोट हुआ। मस्जिद के पास खड़ी दो स्कूटी में हुए इस धमाके में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की कई दुकानों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और कई लोगों को चोटें आईं।

 

घटना के विवरण

– विस्फोट की आवाज लगभग 500 मीटर के दायरे तक सुनी गई।
– घटना में चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
– दो घायलों का इलाज उर्सला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
– मस्जिद की दीवारों और आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

जांच और कार्रवाई

– पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
– फोरेंसिक टीम, बम स्क्वायड, और एटीएस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और साक्ष्य जुटा रही हैं।
– डीजीपी राजीव कृष्णा ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से घटना की पूरी जानकारी ली और फोरेंसिक टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
– लखनऊ से एटीएस की दो टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं और एसटीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।

अगला कदम

– पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्कूटी मालिकों को ट्रेस करने में जुटी हैं।
– मौके से मिले विस्फोटक पदार्थ की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
– जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या फिर दीपावली के लिए पटाखा बनाने हेतु विस्फोटक पदार्थ ले जाए जा रहे थे ।