Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » धर्म » गुजराती समाज ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

गुजराती समाज ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

Share:

कोरबा 08 अक्टूबर। श्री गुजराती समाज द्वारा जलाराम मंदिर परिसर स्थित समाज के भवन में 7 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं ने गरबा का भी आनंद लिया। मनोरंजक कार्यक्रम के तहत हौजी में लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई। समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को शरद पूर्णिमा की बधाई दी। अंत में खीर प्रसाद का सभी सदस्यों ने लुत्फ उठाया।