Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: माओवादी प्रभावित ग्राम चुटवाही में बना पहला पक्का आवास

छत्तीसगढ़: माओवादी प्रभावित ग्राम चुटवाही  में बना पहला पक्का आवास 

Share:

 

बीजापुर छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में भी नई उम्मीद और आजादी का अहसास जगाया है। बीजापुर जिले की जनपद पंचायत उसूर की ग्राम पंचायत तर्रेम के आश्रित गांव चुटवाही की 50 वर्षीय महिला श्रीमती हुंगी इसका सशक्त उदाहरण हैं।

यह गांव छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार योजना में शामिल है। इस गांव के लोग वर्षों से माओवादी भय और आतंक के साये में जीवन जी रहे थे, इस गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती हुंगी का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है, जो गांव का पहला प्रधानमंत्री आवास है।

सुरक्षा शिविर स्थापित होने के बाद गांव में धीरे-धीरे माओवाद का प्रभाव कम हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँची। प्रारंभ में ग्रामीण भयवश आवास निर्माण के लिए आगे नहीं आ रहे थे, लेकिन श्रीमती हुंगी ने हिम्मत जुटाई। उन्हें रूरल मेसन कार्यक्रम के अंतर्गत रानी मिस्त्री प्रशिक्षण की जानकारी मिली, जिसके माध्यम से वे अपने घर का निर्माण करते हुए राजमिस्त्री का हुनर भी सीख रही हैं।

श्रीमती हुंगी ने बताया कि माओवाद के डर के कारण आज तक गांव में कोई भी पक्का घर नहीं बन पाया था। अब उनका आवास गांव का पहला पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है।