Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ : संजीव कुमार कटियार को फिर से एक्सटेंशन

छत्तीसगढ़ : संजीव कुमार कटियार को फिर से एक्सटेंशन

Share:

 

रायपुर छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार को फिर से एक्सटेंशन दिया है। कटियार का कार्यकाल पहले 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने उनके सेवाकाल में एक साल की बढ़ोत्तरी की है।

कटियार का कार्यकाल विस्तार

कटियार को इससे पहले भूपेश बघेल सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया था। अब सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने भी उन्हें एक्सटेंशन दिया है, जिससे उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। कटियार को एनके बिजौरा का कार्यकाल पूरा होने पर एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।

संजीव कुमार कटियार की पृष्ठभूमि

संजीव कुमार कटियार ने बीई मेकेनिकल की शिक्षा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से प्राप्त की है। उन्होंने 17 फरवरी 1983 को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ कीं। कटियार हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में कार्यपालक निदेशक के रूप में पदस्थ थे, जहां उन्होंने 210 मेगावॉट की प्रथम यूनिट के सिंक्रोनाईजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

कटियार की नियुक्ति और भूमिका

कटियार की नियुक्ति छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में की गई थी। उनकी प्राथमिकता सस्ती दर में बिजली उत्पादन करने की है, जिसके लिए वे जनरेशन कंपनी में सतत् दक्षता विकास के कार्यों पर फोकस कर रहे हैं ।

Leave a Comment

latest news