CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदावरी प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से की छत गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण जर्जर शेड का गिरना बताया जा रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अव्यवस्थित निर्माण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
प्रशासन की कार्रवाई
रायपुर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है और घायलों के उचित इलाज का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।
मजदूर संगठनों का आक्रोश
गोदावरी प्लांट प्रबंधन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोग और मजदूर संगठन आक्रोशित हैं। वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।








