Latest News
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान! गोधरा का ‘ऐतिहासिक उलटफेर’: मुस्लिम वार्ड में हिंदू महिला की जीत छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी, पुलिस अधिकारियों की डिमोशन बहाली और क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन कटघोरा में बारातियों का बवाल : बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से हमला, दो भाइयों को आए 8 टांके, ट्रक चालक से भी की मारपीट… मित्तल बंधुओं सहित अन्य पर केस दर्ज
Home » छत्तीसगढ़ » CG News:बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने एक और लेटर बम फोड़ा..

CG News:बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने एक और लेटर बम फोड़ा..

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने का ऐलान किया है। ननकी राम कंवर ने रायपुर कलेक्टर को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे क्षुब्ध होकर अब वे धरने पर बैठेंगे। कंवर के इस पत्र ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया हैं की कोरबा कलेक्टर को तीन दिन के भीतर हटाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

कोरबा कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को लेकर मोर्चा खोल दिया है। 22 सितंबर को उन्होने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर कलेक्टर अजीत वसंत को 3 दिन के भीतर हटाने की मांग की थी। चार पन्नों के इस पत्र में 14 बिंदुओं पर शिकायत करते हुए ननकी राम कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत को हिटलर तक बता दिया था। ननकी राम कंवर का पत्र वायरल होने के बाद राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच ये उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी के नेता ननकी राम कंवर को शांत करा लेंगे। लेकिन ऐसा नही हो सका, लिहाजा 3 दिन का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद ननकी राम कंवर ने एक और लेटर बम फोड़ दिया है।

इस बार उन्होने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर धरने पर बैठने की जानकारी से अवगत कराया है। ननकी राम कंवर द्वारा लिखे गए पत्र में उन्होने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब, कोयला, सीजीएमएससी में दवा की खरीदी और पीएससी भर्ती घोटाले का खुलासा किया गया। इस मामले में शिकायत के बाद इस भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी आईएएस अफसर व नेताओं की गिरफ्तारी की गई। लेकिन कोरबा कलेक्टर को लेकर किए जा रहे शिकायतों पर अब तक किसी भी तरह से संज्ञान नही लिया जाना, स्पष्ट प्रमाण है कि मुख्यमंत्री जी को अधिकारी कब्जे में रखकर गुमराह करके रखे हुए है।

यहीं वजह है कि शिकायतों पर संज्ञान नही लिए जाने से क्षुब्द्ध होकर अब ननकी राम कंवर ने मुख्यमंत्री निवास के सामने ही धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।

राजनीति गरमाने लगी

ननकी राम कंवर के इस लेटर बम के बाद एक बार फिर सूबे की राजनीति गरमाने के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी इस पूरे मसले पर समय रहते पार्टी स्तर पर डैमेज कंट्रोल कर लिया जाता है या फिर ननकीराम कंवर अपनी जिद्द पर अड़े रहते है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ननकी राम कंवर की शिकायत पर जांच कराई जाएगी और जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि ननकी राम कंवर वरिष्ठ नेता हैं और उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

– कांग्रेस ने ननकी राम कंवर के पत्र पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है।
– पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ननकी राम कंवर का एक और पत्र सामने आया है और वे अब सीएम हाउस के सामने धरने की धमकी दे रहे हैं । कुल मिलाकर बीजेपी कई खेमे में बंट गई है, इतने वरिष्ठ नेता को कोई उपेक्षित कर सकता है क्या?? किसके कहने पर इतने बड़े आदिवासी नेता को परेशान कर रहे हैं??

Leave a Comment