Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » महापौर संजू देवी की मांग पर निगम क्षेत्र में 7 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की स्वीकृति मिली…

महापौर संजू देवी की मांग पर निगम क्षेत्र में 7 महत्वपूर्ण  विकास योजनाओं की स्वीकृति मिली…

Share:

 

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष पहल से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 94 लाख 40 हजार रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बताया कि उनकी मांग पर जिला खनिज न्यास निधि (DMF) की बैठक में नगर निगम कोरबा के लिए 7 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से लेकर सौंदर्यीकरण तक के प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह निर्णय कोरबा शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा सरकार की ट्रिपल इंजन की नीति के तहत यह विकास कार्य आम जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत किए गए हैं। महापौर ने कहा है कि उनके द्वारा आम जनता को अधिक से अधिक सुविधा मुहैय्या कराने की दिशा में लगातार प्रयास व कार्य किया जाता रहेगा। छत्तीसगढ़ की सरकार कोरबा के विकास को लेकर विशेष ध्यान दे रही है

स्वीकृत कार्यों में :-

(1) टीपी नगर चौक एवं सीएसईबी चौक के पास आम नागरिकों के लिए दो वेटिंग शेड का निर्माण – लगभग 32.30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ है, जिससे स्थानीय क्षेत्रवासियों को रोजगार व सुविधाएं मिलेंगी।
(2) वार्ड 35, न्यू हाउसिंग बोर्ड खरमोरा में सीसी रोड निर्माण – 15 लाख रूपए की लागत से, यह रोड स्थानीय यातायात को सुगम बनाएगा।
(3) वार्ड 26, रविशंकर नगर स्थित वाल्मीकि आश्रम के पास चबूतरा सौंदर्यीकरण व रेलिंग निर्माण –1.5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
(4) वार्ड 32, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेस से सुरेश चंद्र मंगल के घर तक सीसी नाली निर्माण – ₹6 लाख की लागत से स्वीकृत।
(5) वार्ड 32, यादव जी से सीपी पटेल के घर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण – ₹6 लाख की स्वीकृति।
(6) वार्ड 20, सामुदायिक भवन में किचन शेड का निर्माण – ₹4 लाख की राशि स्वीकृत हुई।
(7) वार्ड 36, 100 बेड अस्पताल परिसर में वेटिंग हॉल का निर्माण – ₹39.60 लाख की लागत से यह महत्त्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है।
यह सभी योजनाएं नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही हैं, जिन्हें अब धरातल पर लाया जा रहा है। इन कार्यों से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि नागरिकों को सुविधा और विकास का सीधा लाभ मिलेगा।
नगर निगम कोरबा एवं जनप्रतिनिधियों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा मंत्री लखन लाल देवांगन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। यह पहल कोरबा शहर को एक नए विकास पथ की ओर ले जाएगी।