Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » कोरबा : प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास, युवक को बचाया गया, दोनों ने नदी में लगाई थी छलांग

कोरबा : प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास, युवक को बचाया गया, दोनों ने नदी में लगाई थी छलांग 

Share:

 

Korba Chhattisgarh:कोरबा  में गुरुवार सुबह हसदेव नदी किनारे एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रेम संबंध और शादी की बात

जानकारी के अनुसार, काशी नगर निवासी राहुल और  अटल आवास में रहने वाली युवती के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी करने का मन बनाया था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। राहुल ने बताया कि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए सहमत थे, लेकिन युवती के परिजन लगातार शादी से इंकार कर रहे थे।

आत्महत्या का प्रयास

बीती शाम राहुल ने युवती की मां से भी शादी की बात रखी, लेकिन वहां भी मना कर दिया गया। उसके बाद अगले दिन गुरुवार सुबह करीब 9 बजे राहुल और युवती बाइक से गेरुवा घाट पुल पहुंचे और पास के सर्वेश्वर एनीकट तक गए। यहां दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। राहुल नदी के बीच बने टापू पर फंस गया, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। नगर सेना की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस जांच जारी

अब पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है ।