Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में अजीबोगरीब घटना: शव को मृत समझकर परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार, तभी युवक जिंदा घर पहुंचा

कोरबा में अजीबोगरीब घटना: शव को मृत समझकर परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार, तभी युवक जिंदा घर पहुंचा

Share:

KORBA Chhattisgarh: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक युवक को मृत समझकर उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी वह युवक जिंदा घर पहुंच गया। मोहल्ले वाले उसे देखकर भूत भूत कह कर चिल्लाने लगे,जब सच्चाई की जानकारी हुई तो लोगों के होश उड़ गए,इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बात की सूचना पुलिस को भी दे दी गई।

*घटना के मुख्य बिंदु*

– *युवक का गायब होना*: हरिओम वैष्णव 27 वर्ष निवासी विश्रामपुर गेवरा अपने परिवार के साथ ससुराल दर्री गया हुआ था, जहां से वह अचानक बिना बताए गायब हो गया।

– *शव की शिनाख्त*: सोमवार की सुबह बांकीमोगरा थाना अंतर्गत डंगनिया स्थित नदी में एक युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों ने शव के कद काठी व हाथ में गुदे टैटू से उसकी पहचान हरिओम के रूप में की।

– *अंतिम संस्कार की तैयारी*: परिजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी रात लगभग 12 बजे हरिओम जिंदा घर लौट आया।

*पुलिस की जांच*

– *शव की पहचान*: अब पुलिस के सामने शव की पहचान की चुनौती है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर नदी में मिला शव किसका है।

– *हरिओम का बयान*: हरिओम ने बताया कि वह घर वालों की बात से नाराज होकर बिना बताए चला गया था।

*परिणाम*

– *परिजनों के होश उड़ गए*: हरिओम के जिंदा घर लौटने से परिजनों के होश उड़ गए। अब उनके मन में सवाल है कि हरिओम जिंदा है तो घर पर पड़ा शव किसका है

।