Latest News
## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश पराग तिवारी नहीं रहे..आज अंतिम संस्कार  बदमाशों के हौसले बुलंद: ASI के बेटे की मौत के बाद सुलग रहा कोरबा, अपराधियों को किसका संरक्षण? जनता पूछ रही सीधे सवाल! छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिख कांग्रेस पर साधा निशाना
Home » कोरबा » वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के बागवानी में खिला राधा रानी पुष्प,चंद घंटों में रंग बदला,सफेद से हुआ गुलाबी

वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल  के बागवानी में खिला राधा रानी पुष्प,चंद घंटों में रंग बदला,सफेद से हुआ गुलाबी

Share:

कोरबा:वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अग्रोहा मार्ग  निवासी अशोक अग्रवाल की छत की बागवानी में एक चमत्कार देखने को मिला। यहां अद्वितीय और आकर्षक राधा रानी पुष्प जिसे स्थल कमल या हिबिस्कस रोजा सिनेसिस भी कहा जाता हैं खिला। फूल का चंद घंटों मे चमत्कारिक रूप से रंग बदल गया जिसे श्री अग्रवाल ने अपने कैमरे में कैद किया हैं इस फूल के रंग बदलने की क्षमता इसे अद्वितीय और आकर्षक फूल बनाती है। बता दें कि 8 सितंबर को सुबह 6  फूल सफेद रंग में खिला  था किंतु दोपहर दो बजे तक यह पूरी तरह से गुलाबी हो गया। निश्चित की यह प्रकृति का एक चमत्कार है। यह फूल भगवान कृष्ण और राधा रानी की प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। अक्सर पूजा पाठ अनुष्ठानों में इस पवित्र फूल का उपयोग किया जाता हैं।

राधा रानी पुष्प का महत्व:
. हिंदू धर्म में, राधा रानी पुष्प को भगवान कृष्ण की प्रिय राधा के प्रतीक के रुप में देखा जाता है।

>- राधा रानी पुष्प का उपयोग पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में किया जाता है, जहां यह फूल भगवान को समर्पित किया जाता है और भक्तों द्वारा प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

;>- यह फूल प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है।

>- राधा रानी पुष्प की सुंदरता और रंग बदलने की क्षमता इसे एक अद्वितीय और आकर्षक फूल बनाती है

Leave a Comment

latest news