Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » कोरबा पुलिस ने तीन सवारी वाहनों पर की विशेष कार्यवाही

कोरबा पुलिस ने तीन सवारी वाहनों पर की विशेष कार्यवाही

Share:

 

KORBA:कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में “सजग कोरबा अभियान” अंतर्गत 1 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। इस क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई कर रही है।

299 वाहन चालकों पर कार्यवाही

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले कुल 299 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 एवं 177 के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें विशेषतः 51 थाना दीपका, थाना कोतवाली 38, थाना कटघोरा 35 की कार्यवाही शामिल हैं।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि-

1. दोपहिया वाहन पर केवल दो ही सवारियां बैठाएं।
2. अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना दुर्घटना की संभावना बढ़ाता है।
3. यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं अन्य व्यक्तियों की भी जान माल की हानि होने से बचाएं।

वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ

1. दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो सवारी ही बैठाएं।
2. हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनाएं।
3. वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
4. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
5. मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
6. सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल, संकेतक और नियमों का पालन करें।

कानूनी प्रावधान

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 128 – दोपहिया वाहन पर चालक सहित दो से अधिक व्यक्तियों को ले जाने पर प्रतिबंध।
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान ।