Latest News
तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली! मोबाइल की खराब बैटरी बनी काल: खेलते-खेलते ब्लास्ट, 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत कोरबा: भीमसेनिया जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस: 28 आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस: 28 आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Share:

CG News:छत्तीसगढ़ में 32 सौ करोड़ के शराब घोटाला केस में 28 आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने इन सभी को सशर्त जमानत दी है। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने इन अफसरों के खिलाफ चालान पेश किया था।

हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज

सभी आबकारी अफसरों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट की सशर्त जमानत

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इन सभी की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी को सशर्त जमानत दे दी है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडव्होकेट मुकुल रोहतगी ने पैरवी की है।

7 अफसरों की रिटायरमेंट

इन 28 अफसरों में से 7 रिटायर हो चुके हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और इन अफसरों के खिलाफ क्या आरोप सिद्ध होते हैं ।

Leave a Comment