Latest News
तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली! मोबाइल की खराब बैटरी बनी काल: खेलते-खेलते ब्लास्ट, 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत कोरबा: भीमसेनिया जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Home » कोरबा » कोरबा पुलिस ने चलाया ऑपरेशन शांति, 24 घंटे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया

कोरबा पुलिस ने चलाया ऑपरेशन शांति, 24 घंटे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार किया

Share:

 

कोरबा:कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन शांति में 24 घंटे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें से 14 आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

आपरेशन शांति का उद्देश्य

त्यौहारी सीजन के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे और जो अपराधिक तत्व के लोगों पर नकेल कसी जा सके, इसके मद्देनजर ऑपरेशन शांति चलाया गया है। इससे पूर्व अगस्त माह में पहले भी एक दिवसीय अभियान चलाया गया था, जिसमें कोरबा पुलिस द्वारा 103 गिरफ्तार और स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।

गिरफ्तार वारंटी

आज की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 50 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और 14 के खिलाफ स्थायी वारंट लंबित थे। इस अभियान में विभिन्न पुलिस थानों ने उल्लेखनीय कार्य किया। कटघोरा और पाली थाना क्षेत्र की टीमों ने सर्वाधिक 6-6 गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधियों की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने में साझा करें, ताकि अपराधियों के खिलाफ इस मुहिम को और सफल बनाया जा सके ।

Leave a Comment