Latest News
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र
Home » देश » राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा विवादों में

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा विवादों में

Share:

 

 

Rahul Gandhi’s Voter Rights Yatra in controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ विवादों में घिर गई है। दरभंगा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जिसने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

विवाद की वजह
दरभंगा के अतरबेल में आयोजित एक सभा में यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने कड़ी आलोचना की और राहुल गांधी से माफी की मांग की।

बीजेपी का पलटवार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि समाज सब देख रहा है और इसका जवाब बिहार की जनता देगी। वहीं, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

FIR दर्ज
दरअसल राहुंल गांधी की दरभंगा रैली में मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित शब्‍दों का बार-बार प्रयोग किया गया है। राहुल गांधी यहां वोटर अधिकार यात्रा पर थे। बिहार बीजेपी कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कृष्ण सिंह कल्लू का आरोप है कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यात्रा का उद्देश्य
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाना है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ विपक्ष की नहीं, बल्कि हर नागरिक के मतदान अधिकार की है। यात्रा 1 सितंबर को पटना में रोड शो के साथ समाप्त होगी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपने हार के डर से बौखला गया है और अनर्गल बयान दे रहा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ लड़ रहे हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं ।

 

Leave a Comment

latest news