Latest News
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें
Home » देश » गूगल मैप के सहारे यात्रा करना पड़ा भारी, नदी में बह गए चार लोग

गूगल मैप के सहारे यात्रा करना पड़ा भारी, नदी में बह गए चार लोग

Share:

 

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक वैन को गूगल मैप पर रास्ता देखना भारी पड़ गया। मैप के सहारे यात्रा कर रही वैन तीन साल से बंद पुलिया पर जा पहुंची और पुलिया पार करने के दौरान वैन पुलिया पर मौजूद गड्ढे में फंस गई और तेज बहाव में नदी में बह गई।

हादसे में चार लोगों की मौत

इस वैन में सवार नौ लोगों में से चार लोग नदी में बह गए। तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक ने कथित रूप से ‘गूगल मैप’ की मदद से यह रास्ता चुना था, जो उन्हें बनास नदी पर बने एक ऐसे पुल की ओर ले गया जो लंबे समय से बंद था।

वैन में एक ही परिवार के लोग थे

पुलिस के मुताबिक, वैन में एक ही परिवार के लोग थे, जो भीलवाड़ा जिले में एक धार्मिक स्थल के दर्शन कर घर लौट रहे थे। वैन में सवार पांच लोगों ने वैन की छत पर बैठकर जान बचाई, जबकि चार लोग नदी में बह गए।

गूगल मैप की वजह से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि वैन चालक ने रास्ता खोजने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया, जो उन्हें बंद पुलिया की ओर ले गया। यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ ।

Leave a Comment

latest news