Latest News
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें
Home » देश » कलेक्टर और विधायक के बीच बवाल

कलेक्टर और विधायक के बीच बवाल

Share:

Ruckus between collector and MLA

MP News: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर बंगले पर बवाल हो गया। विधायक अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे थे और किसानों को खाद मिलने में परेशानी का मुद्दा उठाया।

कलेक्टर ने उंगली दिखाई, विधायक ने मुक्का तान दिया

विधायक और उनके समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे, फिर विधायक ने समर्थकों के साथ मिलकर कलेक्टर के बंगले के दरवाजे को जोरदार धक्का देकर खोल दिया। कलेक्टर ने विधायक को उंगली दिखा दी, जिससे विधायक आग बबूला हो गए और कलेक्टर को मारने के लिए मुक्का तान लिया। सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर दिया।

दोनों के बीच बहसबाजी

कलेक्टर ने विधायक से कह दिया, “चोरी नहीं चलने दूंगा।” विधायक ने भी आवेश में आकर कह दिया, “सबसे बड़ा चोर तो तू है।” विधायक के समर्थकों ने “भिंड कलेक्टर चोर” के नारे लगाना शुरू कर दिए।

प्रभारी मंत्री ने विधायक से बात की

हंगामे की खबर जैसे ही पुलिस अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को लगी, तो एडीएम एल के पांडे समेत पुलिस के अन्य अधिकारी कलेक्टर बंगले पर पहुंच गए। प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खुद विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से बात की, जिसके बाद विधायक का गुस्सा शांत हुआ और वह कलेक्टर बंगले से वापस चले गए।

विधायक का आरोप

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों को खाद मिलने में परेशानी हो रही है, पर्याप्त खाद उपलब्ध है लेकिन वितरण व्यवस्था सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री से बात हो गई है और जल्द ही समस्या का समाधान होगा ।

Leave a Comment

latest news