Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » Uncategorized » बंदर की शरारत: शिक्षक के 80 हजार रुपए उड़ाए, नोटों की बारिश देख लोग हुए हैरान

बंदर की शरारत: शिक्षक के 80 हजार रुपए उड़ाए, नोटों की बारिश देख लोग हुए हैरान

Share:

बं

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक बंदर ने शिक्षक के 80 हजार रुपये उड़ा दिए। यह घटना बिधूना तहसील में मंगलवार को हुई, जब एक प्राइवेट शिक्षक जमीन का बैनामा कराने के लिए तहसील पहुंचे थे। शिक्षक ने रुपये अपनी बाइक की डिग्गी में रखे थे, जिसे एक बंदर ने चोरी कर लिया और पास के पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश शुरू कर दी।

नोटों की बारिश देख लोग हुए हैरान
अचानक नोटों की बारिश होते देख तहसील में मौजूद लोग हैरान रह गए और रुपये लूटने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने नोटों को बटोरना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शिक्षक ने लोगों से रुपये वापस करने का अनुरोध किया, जिस पर लोगों ने मानवता दिखाते हुए रुपये इकट्ठा कर शिक्षक को वापस कर दिए। करीब 52 हजार रुपये शिक्षक को वापस मिल सके, जबकि 28 हजार रुपये अभी तक नहीं मिले हैं।

वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ से नोट गिरते और लोग रुपये उठाते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति टीन शेड पर भी चढ़ा रुपये ले रहा है। लोगों का कहना है कि यहां बंदरों का आतंक रहता है और इस तरह की शरारत अक्सर बंदर करते हैं ।

Leave a Comment

latest news