Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » देश » देश के सबसे अमीर गणपति: 67 किलो सोना और 350 किलो चांदी से सजे बप्पा, 474 करोड़ की बीमा पॉलिसी से बना रिकॉर्ड

देश के सबसे अमीर गणपति: 67 किलो सोना और 350 किलो चांदी से सजे बप्पा, 474 करोड़ की बीमा पॉलिसी से बना रिकॉर्ड

Share:

 

Mumbai Richest Ganesh: मुंबई के गणेशोत्सव में इस बार एक अनोखा और भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माटुंगा के किंग्स सर्कल में स्थित जीएसबी सेवा मंडल का गणपति पंडाल अपनी भव्यता और समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। इस पंडाल में बप्पा को 267 किलो सोने और 336 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 67 करोड़ रुपये है।

474.46 करोड़ का बीमा
जीएसबी सेवा मंडल ने इस साल 474.46 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा कराया है, जो पिछले साल के 400 करोड़ से काफी अधिक है। यह बीमा आभूषणों, पंडाल, भक्तों की सुरक्षा, स्वयंसेवकों, पुजारियों और आपदा कवर (आग, भूकंप) को शामिल करता है।

अनोखी परंपराएं
जीएसबी सेवा मंडल की अनोखी परंपराएं भी इसे विशेष बनाती हैं। ‘तुलाभार’ अनुष्ठान में भक्तों को खाद्य सामग्री से तोला जाता है, जिसे बाद में दान कर दिया जाता है। ‘मढ़स्थान’ में केले के पत्तों पर भोजन लौटाया जाता है, और सुबह की पूजा के बाद नारियल तोड़कर प्रसाद बांटा जाता है।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता
पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए, मूर्ति शाडू मिट्टी से बनाई जाती है और पारंपरिक दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों से पूजा होती है।

70 साल पुरानी परंपरा
70 साल पुरानी इस परंपरा ने जीएसबी गणपति को श्रद्धा और समृद्धि का प्रतीक बनाया है। भक्त यहां मन्नत मांगने और जीवन में खुशहाली की कामना करने आते हैं ।