Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » कोरबा में सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत

कोरबा में सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत

Share:

कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शिवानंद सिंह, जो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से सेवानिवृत थे, अपनी प्रतिदिन की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब उन्हें एक बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवानंद सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिवार से संपर्क नहीं
शिवानंद सिंह बिहार के मूल निवासी थे और कोरबा में बुधवारी बस्ती में निवासरत थे। उनके परिवार में एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है, लेकिन कोरबा में उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं है। पुलिस ने शिवानंद सिंह का पोस्टमार्टम तो करवा दिया, लेकिन उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।

आरोपी युवक घायल
मौत की नींद सुलाने वाला युवक शुभम भी घायल हो गया है और उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है ।