Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » देश » भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप पैकेज योजना: सफर पर 20% छूट,त्योहारों के मौसम में यात्रियों को राहत

भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप पैकेज योजना: सफर पर  20% छूट,त्योहारों के मौसम में यात्रियों को राहत

Share:

Indian Railways’ round trip package scheme: 20% discount on travel, relief to passengers during festive season

Indian Rail irctc News::भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, यात्री अगर आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो उन्हें वापसी के सफर पर 20% की छूट मिलेगी।

योजना की मुख्य बातें:

>- छूट: वापसी के बेस किराए पर 20% की छूट

आवश्यक शर्तें

>- आने-जाने का टिकट एक ही नाम और विवरण के साथ बुक होना चाहिए

>- दोनों टिकट एक ही क्लास और स्टेशन जोड़ी के होने चाहिए

>- आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए

>- वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए

 बुकिंग प्रक्रिया

;>- आने का टिकट पहले बुक करना होगा

>- कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा

>- एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा

योजना के लाभ:

;>- त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंट जाएगी

>- खास ट्रेनों का दोनों तरफ से सही उपयोग होगा

;>- यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा

महत्वपूर्ण जानकारी:

;>- यह योजना सभी क्लास और सभी ट्रेनों में लागू है, जिसमें स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं

;>- Flexi Fare वाली ट्रेनों में यह सुविधा नहीं होगी

>- दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे – ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से ।