Home » देश » कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: जानिए क्या है नया संकट, अर्जी लेकर हिंदू महासभा की अध्यक्ष मीरा पहुंची कोर्ट

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: जानिए क्या है नया संकट, अर्जी लेकर हिंदू महासभा की अध्यक्ष मीरा पहुंची कोर्ट 

Share:

 

Story teller Aniruddhacharya’s troubles increased: Know what is the new crisis, Hindu Mahasabha president Meera reached court with a petition

Aniruddhacharya News:,मथुरा के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर अब आगरा हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

बयान के बाद से ही विरोध प्रदर्शन शुरू 

अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान में कहा था कि लड़कियों की शादी 14 साल की उम्र में कर देनी चाहिए। इस बयान के बाद से ही उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मथुरा की महिला वकीलों ने एसएसपी से मिलकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि संतों ने मथुरा में महापंचायत बुलाई और अनिरुद्धाचार्य को अपने प्रवचनों पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।

महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी अनिरुद्धाचार्य के बयान की निंदा की है। और उनके बयान को घटिया करार दिया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा है कि आपकी कथा सुनने वालों में 80 फीसदी महिलाएं होती हैं और उनके चरित्र पर इतना घिनौना आरोप लगाने के बाद सिर्फ, माफी मांगना कोई सॉल्यूशन नहीं है। महिलाओं के लिए इससे ज्यादा घटिया शब्दों का चयन नहीं हो सकता है और इसका संज्ञान लेकर इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

आरोप और मांग

मीरा राठौर ने अपने बयान में कहा कि अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को लेकर कई बार आपत्तिजनक बयान दिए हैं और यह बयान समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की है कि अनिरुद्धाचार्य के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

अनिरुद्धाचार्य की माफी

विवाद बढ़ने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सनातन मूल्यों को बढ़ावा देना है और महिलाएं धर्म में पूजनीय हैं। हालांकि, उनके माफी मांगने के बाद भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

जाने पूरी बात क्या कहा था अनिरुद्धाचार्य ने

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बयान दिया था कि, 14 साल की लड़कियों की शादी करा देनी चाहिए क्योंकि 25 साल की उम्र तक लड़कियां हर जगह मुहं मरती है, शादी करने पर प्री-मैरिटल रिलेशनशिप की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, विवाद गहराने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक नया वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए सफाई दी कि वायरल हुआ वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है।

बहनें आधी-अधूरी वीडियो सुनने के बाद नाराज’

अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान को लेकर कहा, ‘हमारी कुछ बहनें आधी-अधूरी वीडियो सुनने के बाद से नाराज हैं। बात ये कही जाती है कुछ लड़कियां कैसी होती हैं। कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो लिव-इन में रहकर चार जगह मुंह मारकर, किसी के भी घर में जाएंगी तो आप ही बताएं कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी। इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। ये बात कुछ लड़कियों और कुछ लोगों के लिए हैं।’

वीडियो से कुछ शब्द हटाए गए’
उन्होंने आगे कहा, ‘क्या बात कही गई थी कि कुछ लड़कियां और लोग ऐसे हैं जैसे कि राजा रघुवंशी कि पत्नी ने अपने पति का कत्ल कर दिया। वो 25 साल की ही थी। उसने किसी पराए पुरुष की वजह से अपने ही पति को मार डाला। वही बात कही जा रही है। ऐसे में मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया गया। इसके बाद सीधी बात रह गई कि लड़कियों को बुरा कह दिया गया।’

‘मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता’
उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। यहां तो नारी के अपमान का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। इसके बावजूद अगर मेरी आधी-अधूरी बात सुनने के बाद कोई भी बहन-बेटी आहत हुई है तो मुझे माफ करें।’

आगे की कार्रवाई

अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ दायर अर्जी पर 21 अगस्त को सुनवाई होगी। देखते हैं आगे इस मामले में क्या होता है और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Comment