Home » देश » भारतीय रेलवे की 4,5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी “रूद्रास्त्र” ने रचा इतिहास, 354 वैगनों और 7 इंजनों से युक्त

भारतीय रेलवे की 4,5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी “रूद्रास्त्र” ने रचा इतिहास, 354 वैगनों और 7 इंजनों से युक्त

Share:

Indian Railways’ 4.5 km long freight train “Rudrastra” made history, consisting of 354 wagons and 7 engines

Indian Railways:   भारतीय रेलवे ने 7 अगस्त, 2025 को देश की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रास्त्र’ का सफल संचालन किया। यह ट्रेन 4.5 किलोमीटर लंबी थी और इसमें 354 वैगन और 7 शक्तिशाली इंजन थे। ‘रुद्रास्त्र’ ने पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन से गढ़वा रोड स्टेशन तक 209 किलोमीटर की दूरी तय की, जिसमें लगभग 5 घंटे 10 मिनट का समय लगा।

रुद्रास्त्र’ की विशेषताएं

>- *लंबाई*: लगभग 4.5 किलोमीटर

>- *वैगन*: कुल 354 वैगन

>- *इंजन*: 7 शक्तिशाली WAG-9 इलेक्ट्रिक इंजन

>- *कुल ताकत*: 42,000 हॉर्स पावर से भी ज्यादा

>- *औसत गति*: 40 किमी प्रति घंटा

‘रुद्रास्त्र’ के संचालन का महत्व
‘रुद्रास्त्र’ का सफल संचालन भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह न केवल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की मिसाल है, बल्कि भविष्य में माल ढुलाई के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है।

विश्व में सबसे लंबी मालगाड़ी का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के नाम

हालांकि, विश्व में सबसे लंबी मालगाड़ी का रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया की BHP कंपनी के पास है, जिसकी ट्रेन 7.3 किलोमीटर लंबी थी और इसमें 682 वैगन थे ।

Leave a Comment