Latest News
बिलासपुर: चोरी के गहनों पर ‘गोल्ड लोन’ का खेल, सराफा एसोसिएशन ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज
Home » Uncategorized » बिहार में सियासी घमासान: कांग्रेस महिलाओं को बांटेगी सेनेटरी पेड,कवर पर राहुल गांधी की फोटो लगाने पर बवाल

बिहार में सियासी घमासान: कांग्रेस महिलाओं को बांटेगी सेनेटरी पेड,कवर पर राहुल गांधी की फोटो लगाने पर बवाल 

Share:

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को साधने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्य की 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे, जिनके पैकेट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर होगी। योजना का नाम ‘माई-बहन मान योजना’ है, जिसमें महिलाओं को मासिक रूप से 2500 रुपये की सम्मान राशि देने का वादा किया गया है।

*बीजेपी का विरोध*

बीजेपी ने इस योजना पर तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना महिलाओं का अपमान है। । उन्होंने कहा कि यह एक बेहद “घिनौनी हरकत” है उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को वोट बैंक समझती है और बिहार की जागरूक महिलाएं इस बार इन्हें करारा जवाब देंगी। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा कि यह आरजेडी की संगति का असर है और महिलाओं की इज्जत का प्रतीक नहीं है।

*कांग्रेस की सफाई*

कांग्रेस ने अपने बचाव में कहा कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की भी तस्वीर है। पार्टी का दावा है कि यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम*

कांग्रेस का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ मिलेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि 5 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिले। अब देखना होगा कि यह मुद्दा किस ओर रुख लेता है और आगामी चुनावों में इसका क्या असर होगा ।

Leave a Comment