Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » कोरबा » KORBA :पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर तेज बहाव में बहा, 40 घंटे बाद मिली लाश

KORBA :पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर तेज बहाव में बहा, 40 घंटे बाद मिली लाश

Share:

 

कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव में तेज बारिश के कारण पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर तेज बहाव में बह गया। घटना के 40 घंटे बाद उदय कुमार सिंह की लाश कुछ दूरी पर नाले में SDRF और पुलिस टीम ने बरामद की।

घटना के विवरण

– उदय कुमार सिंह झारखंड के पलामू जिले का निवासी था और गेवरा-डोंगरगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने के काम में लगा हुआ था।
– गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान वह पुलिया निर्माण स्थल पर काम कर रहा था, तभी तेज बहाव में आकर नाले में बह गया।
– SDRF और पुलिस टीम ने 40 घंटे के बाद उदय कुमार सिंह की लाश नाले से बरामद की।

कोरबा में भारी बारिश का कहर

– कोरबा जिले में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
– नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है।
– कटघोरा समेत पूरे क्षेत्र में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।