Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: गोल्ड स्मगलिंग मामले में 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: गोल्ड स्मगलिंग मामले में 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच

Share:

 

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में गोल्ड स्मगलिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की है। अटैच की गई संपत्तियों में बैंक खातों में जमा पैसे, जमीन, जेवर और फ्लैट्स शामिल हैं।

गोल्ड स्मगलिंग का मामला

ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉस्मगलर नेन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत की है। जांच में पता चला है कि तस्करी का सोना रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और नागपुर समेत मुंबई में नामचीन ज्वेलर्स को बेचा गया था। तस्करी किए गए विदेशी सोना और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का अनुमान है।

ईडी की जांच

ईडी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट मामले में ईडी अभी तक कुल 64.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। जांच में पता चला है कि सोना बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए भारत लाया गया था और नामचीन ज्वेलर्स को बेचा गया था।

जांच के दायरे में कौन-कौन?

जांच में पता चला है कि स्मगलर द्वारा सोना रायपुर के नामचीन ज्वेलर्स को बेचा गया था, प्राप्त जानकारी के अनुसार  सोना सहेली, नवकार और सुमित ज्वेलर्स को बेचा गया था।

जिनमें सुनील कुमार जैन, प्रकाश सांखला, सुमीत ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कवले और धीरज बैद शामिल हैं। ईडी की टीम अभी इस मामले में जांच कर रही है।