Latest News
बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
Home » कोरबा » नशे में धुत युवक की तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही: दर्दनाक हादसे में तीन की मौत , कार में फंसी बच्ची बची, नशेड़ी गिरफ्तार

नशे में धुत युवक की तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही: दर्दनाक हादसे में तीन की मौत , कार में फंसी बच्ची बची, नशेड़ी गिरफ्तार

Share:

 

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: कार ने तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंदा, प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छः लोगों में तीन की मौत हो गई,मृतकों में ग्राम डूमरडीह निवासी व CSEB सीनियर सिक्योरिटी में कार्यरत रवि कंवर 35 वर्ष, पथर्रीपारा नीवासी मोहम्मद इसराइल 75 वर्ष व आईटीआई निवासी छोटे लाल साहनी 21 वर्ष शामिल हैं।

कोरबा:कोरबा में गुरुवार रात करीब दस एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्विफ्ट कार ने तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 से 5 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है, और एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका है।प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 12 बीई 2806 हैं। कार की रफ्तार काफी तेज थी और कार चालक नशे में था। कार चालक CSEB कर्मी का पुत्र राहुल यादव है।

0 हादसे का विवरण

हादसा रात करीब 10 बजे आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर जाने वाले VIP मार्ग पर हुआ। कार चालक राहुल यादव ने अपनी स्विफ्ट कार से तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक ने हिट एंड रन का प्रयास किया, यहां के लोगों ने उसे रोका तो वह कार भगाते हुए निकल गया। दोनों हादसे करते हुए कार लहराकर पार्षद मुकेश राठौर के घर से पहले दूसरे साइड गई जहां एक साइकिल सवार को भी रौंद दिया। इसके बाद तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए आगे बढ़ा तो सरस्वती शिशु मंदिर से आगे cseb डिपो के निकट एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को विपरीत दिशा में जाकर चपेट में लिया और यहां से करीब 100 से 150 मीटर दूर तक मोटरसाइकिल को फंसी हालत में घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि कार में पथर्रीपारा में हुए हादसे के दौरान बच्ची भी फंसी थी।

0 तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा तफरी मची

इन हादसों के कारण हुई तेज धमाके की आवाज सुनकर पथर्रीपारा से लेकर बुधवारी बस्ती तक के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। जिसने भी हादसे को देखा, उनका कलेजा कांप उठा कि इसमें सवार लोगों के साथ क्या हुआ होगा? बताया गया कि एक बाइक में 6 साल की बच्ची भी सवार थी और कार में फंस गई थी, जिसका कुछ पता नहीं चल रहा है। टीवीएस चैम्प में सवार की पहचान निहारिका क्षेत्र में रजाई गद्दा बेचने वाले के रूप में हुई है। यामाहा चालक के दोनों पैर कुचल गए हैं। कुल 4 से 5 व्यक्ति व एक मासूम बच्ची के इस हादसे में प्रभावित होने की प्रारम्भिक जानकारी है।

0 आक्रोशित लोगों ने कार चालक की खबर ली, पुलिस ने अपने कब्जे में लिया

हादसे से आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर खबर ली। चालक राहुल यादव ढोढ़ीपारा का निवासी व सीएसईबी कर्मचारी का पुत्र है। उसका दांया हाथ फ़्रैक्चर है जिस पर प्लास्टर चढ़ा है और नशा की हालत में था। इधर सूचना मिलने उपरांत सिविल लाइन और सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र से स्टाफ ने पहुंचकर राहुल यादव को अपने कब्जे में लिया।

0 पुलिस वाहन से निकाल कर लोगों ने आरोपी की पिटाई

सड़क पर भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि वह चालक को छोड़ने को तैयार नहीं थी। किसी तरह भीड़ से निकालकर चालक को पुलिस वाहन में बिठाया गया लेकिन लोगों ने पुलिस वाहन का भी पीछा किया। सड़क जाम होने की वजह से जब थोड़ी देर के लिए पुलिस वाहन रुकी तो इस बीच आरोपी को गाड़ी से बाहर निकाल कर फिर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाकर फिर गाड़ी में बिठाकर सिविल लाइन थाना ले जाया गया।

दैवीय कृपा से मासूम बची , तीन लोगों की मौत

इस हादसे में छः साल की मासूम जो कार में फंस गई थी दैवीय कृपा से उसकी जान बच गई हैं। जानकारी के मुताबिक घायल छः लोगों में तीन की मौत हो गई,मृतकों में ग्राम डूमरडीह निवासी व CSEB सीनियर सिक्योरिटी में कार्यरत रवि कंवर 35 वर्ष, पथर्रीपारा नीवासी मोहम्मद इसराइल 75 वर्ष व आईटीआई निवासी छोटे लाल साहनी 21 वर्ष शामिल हैं। बचे दो घायल की स्थिति भी काफी नाजुक हैं।

0 सुरक्षा को लेकर सवाल

हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर जहां सवाल उठाए हैं वहीं दूसरी तरफ बढ़ते नशाखोरी और नशा के सामानों की बढ़ती बिक्री के प्रति भी गहरी चिंता उजागर की है। लाइसेंसी के अलावा अवैध शराब का भी जोर है। इसके अलावा गांजा, इंजेक्शन, नशीली गोलियां,एम्प्युल की बिक्री के भी मामले कम नहीं हो रहे हैं, यह अलग बात है कि मामले पकड़ में नहीं आ रहे हैं। कदम-कदम पर गली-मोहल्ले में नशा बेखौफ बिक रहा है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरबा नशा के ढेर पर खड़ा होता जा रहा है और बच्चे से लेकर युवा होती पीढ़ी नशा के आगोश में समाते जा रहे हैं।

पुलिस अफसर ने बताया 
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी है कि गुरुवार रात हुए हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी 3 गंभीर घायलों को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।

 

 

 

 

Leave a Comment