कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड के नजदीक रिफ्यूजी कॉलोनी इलाके में दो सांड ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। घटना गुरुवार सुबह हुई, जब व्यक्ति पैदल जा रहा था। सांडों ने उसे टक्कर मारी और जमीन पर गिरा दिया उसके बाद अपने पैरों से हमला करते रहे। किसी तरह लोगों ने व्यक्ति को सांड के हमले से बचा लिया,इस बीच एक सांड ने बीच बचाव करने वाले एक अन्य शख्स पर हमला कर दिया और अपने पैर से उसे कुचलने लगा किसी तरह इस व्यक्ति को भी बचाया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
लोगों ने बचाई जान
काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सांड को भगाया और दोनों व्यक्ति को बचाया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
साप्ताहिक बाजारों में सांड ही सांड..हर वक्त दहशत में रहते सब्जी विक्रेता और क्रेता
शहर का इतवारी बाजार हो या फिर बुधवारी बाजार या शनिचरी बाजार एसईसीएल कोरबा हो यहां बाजार के अंदर कई सांड विचरण करते देखे जा सकते है इनसे न केवल सब्जी क्रेता बल्कि सब्जी विक्रेता भी परेशान हैं। अचानक ये किसी पर हमला कर देते और सब्जी भाजी में मुंह मारने लगते है।
चबाने वाला सांड : कई लोगों को चाब चुका है
इतवारी बाजार में एक ऐसा सांड हैं जो न केवल लोगों को ढूंसता है बल्कि चबाता भी हैं उसे देखते ही सब्जी विक्रेता लोगो को सचेत करने लगते है चबाने वाला सांड है इससे बचकर रहना। बताया जाता हैं की कई लोगों को यह सांड चाब चुका है।
नगर निगम की चेतावनी
बता दें कि एक दिन पहले ही नगर निगम ने मवेशियों को सड़कों से हटाने और पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। पूर्व में निगम द्वारा सड़क पर विचरण करते आवारा मवेशियों की धरपकड़ की जाती थी इस व्यवस्था के बंद हो जाने से हर मोहल्ले,हर वार्ड और हॉट बाजारों आवारा मवेशी दौड़ते भागते और आपस में लड़ते देखे जा सकते है। इन मवेशियों से आमजन काफी परेशान है और कभो भी बड़ी घटना भी घटित हो सकती हैं। निगम को सख्ती से मवेशी मालिकों पर कार्यवाही करनी चाहिए जो इन्हें खुले आम सड़कों पर छोड़ देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने घर ले जाते है। कतिपय मवेशी मालिकों की इस हरकत के कारण आमजनों को हमेशा आवारा मवेशियों से डर भय बना रहता है।








