Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित गांवों का किया दौरा

CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित गांवों का किया दौरा

Share:

 

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों घाघिटिकरा, कल्याणपुर, खुठेनपारा और कोटबहरा का दौरा किया। उन्होंने हाथियों द्वारा की गई क्षति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और मुआवजे की प्रक्रिया तेज

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि गांवों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, लोगों को जागरूक किया जाए और क्षति का यथाशीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित पटवारी से फोन पर बात कर तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार करने और पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सरकार की संवेदनशीलता

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्राकृतिक आपदा या वन्यजीवों के कारण होने वाली क्षति को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है।

हाथियों का आतंक

सूरजपुर जिले में हाथियों के दल ने धान के खेतों, फसलों और कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मंत्री के दौरे से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है