Latest News
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया खौफनाक साजिश: IVF सेंटर से चोरी होता था ‘ममता’ का डाटा, किराये के अस्पताल में सजती थी नवजातों की मंडी; 100 से अधिक मासूमों के सौदे की आशंका! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल बीजेपी ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, विभिन्न राज्यों के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी दुर्ग में 15 करोड़ की रंगदारी का अलर्ट: व्हाट्सएप वॉयस नोट से दवा कारोबारी को मिली पूरे परिवार समेत उड़ाने की धमकी
Home » Uncategorized » सांसद ज्योत्सना महंत के जन्मदिन पर तुलबुल में बुजुर्गों को बांटे गए कंबल

सांसद ज्योत्सना महंत के जन्मदिन पर तुलबुल में बुजुर्गों को बांटे गए कंबल

Share:

पसान/कोरबा। जिले में बढ़ती ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए पसान क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवीय पहल की है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम तुलबुल के धनुवार मोहल्ले में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री जुनैद खान ने कहा कि ठंड की दस्तक के साथ बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर उनका सम्मान करना बेहद संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना ही वास्तविक जनसेवा है। उनके अनुसार, ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव में मदद मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री जुनैद खान, सांसद प्रतिनिधि जफर खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय वाकरे, कामेश्वर करियाम, अजय कंवर और हेमचंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।