Latest News
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 1,058 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया खौफनाक साजिश: IVF सेंटर से चोरी होता था ‘ममता’ का डाटा, किराये के अस्पताल में सजती थी नवजातों की मंडी; 100 से अधिक मासूमों के सौदे की आशंका! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा पर रायपुर में 23 को राज्य स्तरीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन व मुख्यमंत्री होंगे समापन में शामिल बीजेपी ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, विभिन्न राज्यों के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी दुर्ग में 15 करोड़ की रंगदारी का अलर्ट: व्हाट्सएप वॉयस नोट से दवा कारोबारी को मिली पूरे परिवार समेत उड़ाने की धमकी
Home » Uncategorized » मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार

Share:

इंफाल 21/11/2026। मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक लोगों को तबीयत बिगड़ने के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भर्ती मरीजों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस बड़ी घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

मेथनॉल मिलावट की आशंका, सुगनू से खरीदी गई थी शराब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते दो से तीन दिनों के भीतर अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सभी पीड़ितों ने काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से शराब खरीदी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस शराब में मेथनॉल जैसा घातक और जहरीला रसायन मिलाया गया था।

सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस, 10 गिरफ्तार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि चंदेल जिले में अवैध रूप से शराब बनाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, जिससे साफ है कि शराब को बाहर से लाकर यहां खपाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

अस्पतालों में बेड फुल, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव एक साथ सैकड़ों मरीजों के पहुंचने से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। शिजा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) डॉ. चेतन हुंडोंगबाम ने जानकारी दी कि अस्पताल के सभी बेड पूरी तरह भर चुके हैं और मरीजों की भारी भीड़ के कारण चिकित्सा सेवाओं पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है।

2026 में 6 राज्यों में 120 से अधिक मौतें अवैध और जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला देश के अन्य हिस्सों में भी चिंता का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 में अब तक मध्यप्रदेश और गुजरात सहित देश के 6 राज्यों में जहरीली शराब के कारण 120 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की निगरानी और अवैध शराब की सप्लाई रोकने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।