कोरबा, 20 नवंबर 2026 Korba, Employment Fair :जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा की ओर से 4 दिसंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों की रिक्तियों के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री दीपेश भारती ने बताया कि रोजगार मेले के जरिए अपने संस्थानों में पद भरने के इच्छुक नियोजक निर्धारित प्रारूप में रिक्त पदों का विवरण 25 नवंबर 2026 तक भेज सकते हैं। इसके लिए नियोजकों को जानकारी ई-मेल आईडी empexchangekorba@gmail.com पर भेजनी होगी। अधिक जानकारी या सहायता के लिए नियोजक जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा से भी संपर्क कर सकते हैं।
अधिकारी ने नियोजकों से आग्रह किया है कि वे समय सीमा के भीतर रिक्तियों का ब्योरा उपलब्ध कराएं, जिससे उनके संस्थान को संभाग स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित किया जा सके।





