Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » Uncategorized » कोरबा: पाटीदार समाज के वरिष्ठ सदस्य , नानजी भाई पटेल के भ्राता एवं भाजपा नेता नवीन पटेल के पिता पंचान भाई पटेल का निधन

कोरबा: पाटीदार समाज के वरिष्ठ सदस्य , नानजी भाई पटेल के भ्राता एवं भाजपा नेता नवीन पटेल के पिता पंचान भाई पटेल का निधन 

Share:

अंतिम संस्कार आज

कोरबा/रायपुर 30 सितंबर। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और पाटीदार समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री पंचान भाई पटेल का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गए। दिवंगत पंचान भाई पटेल,  प्रतिष्ठित व्यवसाई  एवं समाजसेवी नानजी भाई पटेल के भ्राता एवं भाजपा नेता नवीन पटेल के पिता थे।

उनके निधन की खबर से नगर एवं गुजराती समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज दोपहर 4:00 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 4:00 बजे उनके स्वर्णभूमि स्थित निवास स्थान B- 127 L- 5 से प्रस्थान कर देवेन्द्र नगर मुक्ति धाम  पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल पटेल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने का संबल व धैर्य प्रदान करें।

शोकाकुल परिवार:

  • भाई: नानजी भाई पटेल

  • पुत्र: नवीन भाई पटेल (निवास B- 127 L- 5)

  • भतीजा: दिनेश पटेल

  • पौत्र: दीप पटेल (DeeVee Project Limited)

  • एवं समस्त पटेल परिवार

विन्रम श्रद्धांजलि 🙏