Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से कोरबा एफसी ने जीता खिताब

स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से कोरबा एफसी ने जीता खिताब

Share:

 

 

फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष  नौशाद खान ने किया , द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर जोगेश लांबा रहे वहीं फाइनल मुकाबला महापौर संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य और निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ 

कोरबा 28 सितंबर 2026 : नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं खेलप्रेमी स्वर्गीय श्री जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एसईसीएल कोरबा के खेल मैदान में अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कोरबा एफसी ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

पत्रकारिता के साथ खेलों के प्रति भी समर्पित थे जसराज जैन

टूर्नामेंट का शुभारंभ कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान ने किया। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जैन साहब पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी तेज और निर्भीक कलम के लिए पहचाने जाते थे। इसके साथ ही वे खेलों के प्रति भी बेहद समर्पित थे।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जसराज जैन द्वारा रोटरी क्लब के माध्यम से लगातार दो दशक से अधिक समय तक स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहा। वे स्वयं भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। उन्होंने नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेमीफाइनल में पूर्व महापौर जागेश लांबा रहे मौजूद

टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के पूर्व महापौर श्री जागेश लांबा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट से मिली जीत

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जहां कोरबा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह, सभापति श्रीमती नूतन सिंह ठाकुर, कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री योगेश जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री एम.डी. मखीजा, कोरबा प्रेस क्लब संरक्षक श्री कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं कमला नेहरू महाविद्यालय समिति अध्यक्ष श्री किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री सादिक शेख, महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के अध्यक्ष श्री महावीर जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री पारस जैन, श्री नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

मैदान पर वरिष्ठ खिलाड़ी श्री धन बहादुर एवं श्री सुभेंदु दास सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति ने जताया आभार

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसराज जैन की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके खेलप्रेम और युवाओं को खेलों से जोड़ने की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

श्री संतोष जैन ने मैदान एवं खेल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि श्री अनुराग जैन ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं संचालन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री जसराज जैन के व्यक्तित्व, निर्भीक पत्रकारिता, खेलों के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

latest news