Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के मोबाइल से ऐप रिसेट कर उड़ाए ₹2.84 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के मोबाइल से ऐप रिसेट कर उड़ाए ₹2.84 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 27 सितंबर 2026 Bilaspur Mobile Theft UPI Fraud Arrest : चकरभाठा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर यूपीआई (UPI) के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम सहित कुल ₹75,000 की मशरूका जब्त की गई है।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी सूरज सतनामी ने 25 सितंबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 सितंबर की रात लगभग 11:00 बजे इंडियन कॉफी हाउस चकरभाठा के पास तेज बारिश के कारण रुकने पर वह अचानक बेहोश होकर गिर गया था। होश आने पर वह सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती था और उसका मोबाइल गायब था।

2-3 दिन बाद जब उसने दूसरा सिम चालू किया, तो उसके और उसकी मां के बैंक खातों से UPI के जरिए ₹2,84,000 निकाले जाने के मैसेज प्राप्त हुए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर) रजनेश सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भावेश शेन्डे के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स के आधार पर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

आधार से रिसेट करते थे PhonePe-Paytm

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मदद करने के बहाने प्रार्थी और उसके दोस्त का मोबाइल चोरी किया था। मोबाइल अनलॉक करने के बाद वे गैलरी में रखी आधार कार्ड की फोटो से जानकारी निकालकर PhonePe और Paytm को रिसेट कर लेते थे। इसके बाद चोरी की राशि को ऑनलाइन सट्टे (Cricbet), कार में घूमने और खाने-पीने में खर्च कर देते थे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विवेक वर्मा (20 वर्ष), निवासी वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा।

  2. करन नायक (18 वर्ष 9 माह), निवासी विकास नगर, चकरभाठा।

  3. गौरी शंकर साहू उर्फ लालू (18 वर्ष 8 माह), निवासी विकास नगर, चकरभाठा।

  4. गगन उर्फ शिबू साहू (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11, चकरभाठा।

जप्त सामान (कुल कीमत ₹75,000)

  • 04 नग मोबाइल (2 वीवो, 1 पोको, 1 आईफोन)

  • 01 पावर बैंक

  • आरोपियों द्वारा खरीदे गए नए कपड़े

  • ₹15,000 नगद

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 318(4), 238, 112, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) व 66(D) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जनअपील: चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।

latest news