रायपुर (26 अगस्त): छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 25 अगस्त 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम, 1996 और संशोधित अधिनियम, 2020 के प्रावधानों के तहत की गई हैं।
आयोग के नए पदाधिकारी:
-
अध्यक्ष: रामलाल चौहान
-
उपाध्यक्ष: वेदराम मनहर
-
सदस्य: सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावत घर बाधे
संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी के हस्ताक्षरित इस आदेश के अनुसार, सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पद ग्रहण करने की तिथि से राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बने रहेंगे। सदस्य किसी भी समय राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं।








