Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » विदेश » नेपाल में भूकंप और हिमस्खलन के बाद भोटेकोशी नदी में बाढ़: 17 शव मिले, 105 भारतीयों समेत 384 पर्यटक लापता

नेपाल में भूकंप और हिमस्खलन के बाद भोटेकोशी नदी में बाढ़: 17 शव मिले, 105 भारतीयों समेत 384 पर्यटक लापता

Share:

नेपाल 26 अगस्त Rasuwa Flood: नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों से कम से कम 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, नेपाल पर्यटन बोर्ड (NTB) के अनुसार बाढ़ के बाद से 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिकों सहित कुल 384 पर्यटक लापता हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लापता विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक 105 भारतीय शामिल हैं।

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश की प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए आपदा के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार रसुवा में आपदा की यह स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन (Avalanche) के कारण बनी है, जिसकी आगे अधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

विदेश मंत्री के अनुसार, सुबह करीब 8:40 बजे भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे, स्याफ़रुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट सहित कई इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

latest news