कोरबा 26 अगस्त : पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के 1501वें जश्ने विलादत के पावन अवसर पर मरकजी सीरत कमेटी कोरबा द्वारा विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। किछौछा शरीफ से पधारे मुख्य अतिथि सैयद सलमान अशरफ अशरफी की सरपरस्ती और मौलाना एहसानुल कादरी की मौजूदगी में सुबह 9 बजे शाही नूरी मस्जिद में परचम कुशाई के साथ जुलूस की शुरुआत हुई।

यह जुलूस नूरी मस्जिद से शुरू होकर निहारिका सुभाष चौक, SECL कॉलोरी मस्जिद, मुड़ापार मस्जिद और ट्रांसपोर्ट नगर मस्जिद होते हुए पावर हाउस रोड से जामा मस्जिद पहुंचा। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस मदीना मस्जिद में संपन्न हुआ, जहां परचम कुशाई के बाद मुए मुबारक (हजरत मोहम्मद साहब का बाल मुबारक) की ज़ियारत कराई गई। अंत में सलातो-सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव
-
लंगर और स्वागत: जुलूस के पूरे मार्ग पर जगह-जगह पानी, शरबत, हलवा और लंगर का इंतजाम किया गया था।
-
अनुशासन: 100 से अधिक वॉलंटियर्स और हजारों ‘आशिक-ए-रसूल’ ने पूर्ण अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया।
-
प्रशासन का आभार: मरकजी सीरत कमेटी के सदर मिर्जा आसिफ और सचिव मोहसिन मेमन ने कोरबा सीएसपी, टीआई डडसेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटले और पुलिस टीम का बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम में मो. आरिफ खान, मो. रफीक मेमन, नौशाद खान, बरकत खान, महबूब खान, अहसान खान, जुबैर अंसारी, हाजी इमरान अंसारी, अमीन पारेख, रऊफ मेमन, रुहुल खान सहित हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।








