Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » स्वास्थ्य » सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ‘साल्ट स्कैम’: क्या सच में सेंधा और पिंक सॉल्ट टेबल सॉल्ट से बेहतर हैं? जानिए डॉक्टरों का असली सच!

सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ‘साल्ट स्कैम’: क्या सच में सेंधा और पिंक सॉल्ट टेबल सॉल्ट से बेहतर हैं? जानिए डॉक्टरों का असली सच!

Share:

Social Media Rumors : आजकल इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स और फेसबुक पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ आई हुई है, जिसमें दावा किया जाता है कि घर में इस्तेमाल होने वाला साधारण सफेद नमक (Table Salt) ‘जहर’ है और इसकी जगह हिमालयन पिंक सॉल्ट (सेंधा नमक) या काला नमक इस्तेमाल करना चाहिए। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि इन महंगे नमकों में 84 तरह के मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

Advt

लेकिन क्या इस दावे में वाकई कोई वैज्ञानिक दम है, या यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट है? देश के बड़े ऑन्कोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूट्रिशनिस्ट ने इस भ्रम का पर्दाफाश किया है।

1. 98% सब कुछ एक जैसा ही है!

चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के अनुसार, चाहे वह ₹20 किलो मिलने वाला साधारण सफेद नमक हो या ₹200 किलो मिलने वाला फैंसी पिंक सॉल्ट— सबमें 97% से 99% तक सोडियम क्लोराइड (NaCl) ही होता है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) पिंक सॉल्ट का रंग गुलाबी इसलिए होता है क्योंकि उसमें आयरन ऑक्साइड (जंग का एक रूप) की मामूली मात्रा होती है।

2. 84 मिनरल्स का भ्रामक सच

यह सच है कि सेंधा और पिंक सॉल्ट में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं, लेकिन उनकी मात्रा 1% से भी कम होती है। डॉक्टरों का कहना है कि इन मिनरल्स का लाभ उठाने के लिए आपको रोजाना कई किलो नमक खाना पड़ेगा, जो कि इंसान को सीधे मौत के मुंह में धकेलने जैसा है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स हमें हरी सब्जियों, फलों और दालों से आसानी से मिल जाते हैं।

3. आयोडीन की कमी का बड़ा खतरा (The Real Danger)

साधारण सफेद नमक को ‘फोर्टिफाइड’ किया जाता है, यानी उसमें आयोडीन मिलाया जाता है। भारत में दशकों पहले घेंघा रोग (Goiter) और बच्चों में मानसिक मंदता को रोकने के लिए आयोडीन युक्त नमक को अनिवार्य किया गया था। पिंक सॉल्ट या बिना रिफाइन किए गए प्राकृतिक नमकों में आयोडीन की मात्रा न के बराबर होती है। अगर आप पूरी तरह सफेद नमक छोड़कर पिंक सॉल्ट पर शिफ्ट हो जाते हैं, तो शरीर में आयोडीन की गंभीर कमी हो सकती है, जिससे थायराइड की समस्या बढ़ सकती है।

4. क्या सेंधा नमक से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता?

सोशल मीडिया पर सबसे खतरनाक अफवाह यह है कि सेंधा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) नहीं होता। डॉक्टरों ने साफ किया है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने का मुख्य कारण सोडियम है, और सोडियम दोनों ही नमकों में लगभग बराबर मात्रा में होता है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) इसलिए, नमक कोई भी हो, अगर आप तय मात्रा से ज्यादा खाएंगे, तो ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ेगा ही बढ़ेगा।

💡 WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की सलाह:

एक वयस्क व्यक्ति को पूरे दिन में 5 ग्राम (यानी लगभग 1 छोटी चम्मच) से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। सेहतमंद रहने का राज नमक का ‘रंग’ बदलना नहीं, बल्कि उसकी ‘मात्रा’ को कम करना है।

📍

latest news