Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » रायपुर » बिलासपुर » पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार

Share:

बिलासपुर 25 जून। थाना तारबाहर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर डरा-धमकाकर वसूली करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रार्थी से कुल 5 लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से डरा-धमकाकर 1 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए थे। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें से मुख्य आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advt

क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के सरायपाली (मोहदा) निवासी प्रार्थी रूपेश पटेल 19 जून 2026 को किसी निजी काम से बिलासपुर आया था। यहाँ उसकी दो महिला मित्रों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों मामले को लेकर तारबाहर थाने पहुंचे।

घबराए हुए रूपेश ने अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन कर पूरे विवाद की जानकारी दी। सचिन ने इस बात का फायदा उठाने की नीयत से व्यापार विहार बिलासपुर निवासी अपने साथी सुमित देवांगन को इस बारे में बताया। इसके बाद सचिन और सुमित ने प्रार्थी रूपेश के घरवालों को फोन कर डराया कि पुलिस अधिकारियों को मैनेज करने के लिए 5 लाख रुपए देने होंगे।

1 लाख ऐंठे, 4 लाख के लिए दे रहे थे धमकी थाने के चक्कर और बदनामी के डर से प्रार्थी के घरवालों ने आनन-फानन में 1 लाख रुपए आरोपी सुमित देवांगन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों की नीयत साफ नहीं हुई और वे पिछले चार दिनों से लगातार फोन कर बाकी बचे 4 लाख रुपए देने के लिए धमकी दे रहे थे। जब प्रार्थी ने 1 लाख रुपए के बारे में पूछा, तो सुमित ने बताया कि उसने वह रकम किसी अन्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी है। परेशान होकर प्रार्थी ने तारबाहर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी सुमित कुमार देवांगन (उम्र 36 वर्ष, निवासी देवांगन मोहल्ला चांपा) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी के घरवालों से 1 लाख रुपए अपने खाते में लेने और उसे दूसरे आरोपी के खाते में ट्रांसफर करने का जुर्म कबूल कर लिया।

धाराएं और आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी सुमित देवांगन को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

📍

Leave a Comment

latest news