Latest News
## 🚨 बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर लगाया तत्काल प्रतिबंध कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: ठेले से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नगर निगम कर्मचारी की मौके पर ही मौत धरती आबा की 150वीं जयंती: CM विष्णुदेव साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, बगीचा का ‘डोंडराही’ अब कहलाएगा ‘बिरसा मुंडा चौक’ AI की महाक्रांति: अब जानवर बोलेंगे इंसानों की भाषा, लेकिन क्या धरती का सारा पानी पी जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस? FATF में भारत का ऐतिहासिक डंका: सीनियर IAS विवेक अग्रवाल चुने गए वैश्विक संस्था के नए उपाध्यक्ष , जानिए उनकी ताकत छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का फूटा गुस्सा: रायपुर में निकाला कैंडल मार्च, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Home » कोरबा » कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: ठेले से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नगर निगम कर्मचारी की मौके पर ही मौत

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: ठेले से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नगर निगम कर्मचारी की मौके पर ही मौत

Share:

कोरबा 20 जून । शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मार्ग पर  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर एक ठेले से टकरा जाने के कारण नगर निगम के एक कर्मचारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advt

रात करीब 10:30 बजे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 जून की रात करीब साढ़े दस बजे की है। एक ठेला चालक टीपी नगर से अपना ठेला लेकर बुधवारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाईपास मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ठेले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की हुई पहचान, निगम में थे ‘सहायक प्रोग्रामर’

मृतक की पहचान: बालको निवासी सुनील गुप्ता के रूप में की गई है। पद: वह कोरबा नगर निगम में सहायक प्रोग्रामर के पद पर पदस्थ थे।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों में शोक की लहर

नगर निगम कर्मी सुनील गुप्ता की अचानक हुई इस मौत की खबर से उनके परिजनों, करीबियों और निगम स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्म कायम कर दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment